गोगरी: पितोंझिया रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर वृद्ध व्यक्ति की मौत
Gogri, Khagaria | Nov 13, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र क़े पितोंझिया रेलवे फाटक क़े पुरब दिशा की और पसराहा औऱ बरौनी रेलखण्ड अंतर्गत रेलवे ट्रेक लाईन पर बुधवार की दोपहर एक बजे एक वृद्ध व्यक्ति के महेशखूंट सें पसराहा की और जा रहे माल ट्रेन क़े चपेट में आने सें कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मलिया गाँव क़े रहनें वाले विष्णु देव पंडित के रूप में हुआ।