गोगरी: रामपुर छठ मेला संचालन के लिए लाइसेंस न लेने पर कमेंटी के मंत्री पर एफआईआर दर्ज, गोगरी सीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Gogri, Khagaria | Nov 14, 2024 गोगरी थाना अंतर्गत रामपुर छठ मेला का लाइसेंस नही लेने पर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने गुरुवार को दिन के तीन बजे छठ मेला कमेंटी के मंत्री मृत्युंजय गोप के खिलाफ गोगरी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रामपुर छठ मेला का आयोजन गत 8 से 15 नवंबर तक किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार का झूला, टावर झूला, मौत का कुआ का लाइसेंस लेना था।