गोगरी: रामपुर मेला 16 नवंबर तक बढ़ाया गया, गोगरी एसडीओ ने जारी किया आदेश
Gogri, Khagaria | Nov 15, 2024 गोगरी प्रखंड के रामपुर में आयोजित छठ मेला को 16 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने आदेश जारी किया है। जिसके बाद शुक्रवार को शाम के आठ बजे छठ मेला गुलज़ार दिखा। दरअसल में झूला का लाइसेंस नहीं लेने के कारण मेला को एसडीओ द्वारा रोक दिया गया था। मामले को लेकर गोगरी सीओ द्वारा मेला आयोजक पर प्राथमिकी भी दर्ज किया गया।