हथुआ: हथुआ प्रखंड में बसडीला पोखरा के पास फायरिंग मामले में हथियार जब्त, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
हथुआ प्रखंड के बसडीला पोखरा के पास नव वर्ष के दिन पिकनिक बना रहे युवक पर फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक और 2 मोबाइल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रमेश साह और विशाल साह बताये जा रहे है।