हथुआ: बसडीला गांव में तालाब किनारे पिकनिक मना रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा
हथुआ प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र के बसडीला गांव स्थित तालाब के किनारे पिकनिक मना रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बदमाश विशाल साह है।