हथुआ: हथुआ में सम्मान समारोह का पांचवां दिन, चार पंचायतों के लोगों को किया गया सम्मानित
हथुआ राज पेट्रोलियम स्थित आवास पर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय के नेतृत्व में 10 दिवसीय सम्मान समारोह के पांचवे दिन गुरुवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र की टोला सिपाया, कला मटिहानिया, दुर्ग मटिहनियां व सलेहपुर पंचायतों के ग्रामीणों को सम्मानित किया गया।