हथुआ: सबेया हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर बाइक स्टंट करते तीन दोस्तों को लगा झटका, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
मीरगंज के सबेया हवाई अड्डा के हवाई पट्टी पर तीन युवकों को बाइक पर स्टंट करना काफी महंगा पड़ा और उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना में 30 साल के एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक का सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रौशन अली (30) सिवान महादेवा मोहल्ला निवासी है।