हथुआ: हथुआ बाजार में संध्या स्वीट्स पर विवाद के दौरान हुई फायरिंग, दो लोग घायल
हथुआ बाजार स्थित संध्या स्वीट्स मिठाई दुकान में घुस कर देर शाम 7:30 बजे के करीब बदमाशो ने पुराने विवाद को लेकर फायरिंग कर दिया। जिसमें दो युवक घायल हो गए। जख्मी दोनों युवकों को आनन फानन में हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान छोटू सिंह और अजित सिंह के रूप में की गयी है।