पक्काटाला-बालू सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का DC ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होगा पुनर्निर्माण का प्राक्कलन
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने PWD और नगर परिषद अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई के भी आदेश
चम्बा में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय पक्काटाला के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में खुले में फेंके जा रहे कूड़ा-कचरे पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा।
#चम्बा #पक्काटाला #बालू #सड़क #उपायुक्त #मुकेशरेपस्वाल #लोकनिर्माणविभाग #नगरपरिषद #सड़कसमस्या #जलनिकासी #स्वच्छचम्बा #HimachalNews #ChambaNews #Himachal84TV
Dharwala, Chamba | Aug 26, 2026