गेहरा पंचायत और लड्डा वार्ड की समस्याओं को लेकर APMC चेयरमैन से मिले ग्रामीण
सड़क, स्वास्थ्य और पानी की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, पेयजल समस्या के समाधान को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारी से करवाई बातचीत
25 अगस्त 2026 को गेहरा पंचायत और लड्डा वार्ड के ग्रामीणों ने वर्षों से चली आ रही सड़क, स्वास्थ्य और पानी की समस्याओं को लेकर APMC चेयरमैन ललित ठाकुर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने तुरंत जल शक्ति विभाग के अधिकारी को बुलाकर ग्रामीणों से बातचीत करवाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
#गेहरा #लड्डा #चंबा #ग्रामीणसमस्याएं #सड़कसमस्या #पेयजलसमस्या #स्वास्थ्यसेवा #जलशक्तिविभाग #APMC #ललितठाकुर #ग्रामीणोंकीआवाज #HimachalNews #ChambaNews #Himachal84TV