होली से भी बेहतर होगी हेली टैक्सी सुविधा, श्रद्धालु होली वाया कलाह से करें मणिमहेश यात्रा-----चंद्रमणि कुलेठी
भरमौर। प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को होली से भी बेहतर हेली टैक्सी सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे होली वाया कलाह मार्ग से भी मणिमहेश यात्रा का विकल्प अपनाएं।
चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि होली से कलाह होते हुए यात्रा करने पर श्रद्धालुओं को बेहतर हेली टैक्सी सुविधा के साथ-साथ हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने का अवसर भी मिलेगा। इस क्षेत्र में प्रकृति के अद्भुत और मनमोहक नजारे श्रद्धालुओं की यात्रा को और यादगार बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को अनुभव करने का भी अनूठा अवसर है। श्रद्धालु पारंपरिक मार्गों के साथ होली वाया कलाह मार्ग को भी यात्रा के विकल्प के रूप में अपनाएं और इस क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद लें।
गौरतलब है प्रशासन की ओर से भरमौर और होली से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को बुकिंग के लिए कोई असुविधा ना हो इसके लिए होली से भी आसानी से बुकिंग करके यात्रा की जा सकती है#ManimaheshYatra2026 #मणिमहेशयात्रा #Manimahesh #होली #भरमौर #कलाह #HeliTaxi #HimachalPradesh #Chamba #श्रद्धालु #HimachalNews #Himachal84TV