दरभंगा: किलाघाट पुल से 110 बोतल नेपाली शराब बरामद, चालक नदी में कूदकर हुआ फरार
दरभंगा की नगर थाना पुलिस ने किलाघाट पुल से 20 जुलाई की मध्य रात्रि एक यामाहा मोटरसाइकिल पर लगे 110 बोतल नेपाली सोफिया शराब को बरामद किया। तो वहीं चालक पुलिस को देखकर नदी में कूद कर फरार हो गया। इस बात की जानकारी नगर थाना पुलिस के द्वारा सोमवार को दोपहर 3:30 बजे दी गई। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।