दरभंगा: NH-27 रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जड़ी बूटी से लदा ट्रक पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे
दिल्ली से जड़ी-बूटियों से भरा एक ट्रक असम जाते समय दरभंगा के NH 27 रिलायंस पेट्रोल पंप पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के चालक ने बताया कि वे 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहे थे,तभी सामने एक मोड़ पर एक बाइक सवार अचानक रुक गया। वही इसका एक वीडियो सोमवार की शाम 5 बजे से वायरल हो रहा है।