दरभंगा: इंडिया नेपाल में डकैती करने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
इंडिया नेपाल में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर दरभंगा सदर SDPO ने सोमवार को दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कई बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है वह मधुबनी जिला का रहने वाला है और इस पर कई विभिन्न थानाओं में मामला दर्ज है।