दरभंगा: सावन की दूसरी सोमवारी पर दरभंगा के हजारीनाथ मंदिर में गंगा आरती का आयोजन
सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर दरभंगा के बड़ा बाजार में स्थित हजारीनाथ मंदिर परिसर में स्थित बागमती नदी तट के घाट पर गंगा आरती के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन सोमवार की शाम 7.30 बजे किया गया। वही इससे पूर्व आए कई अतिथियों को आयोजकों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस आरती को देखने के लिए शहर के विभिन्न जगहों से सैकड़ो की संख्या में लोग जुटे थे ।