दरभंगा: सदर थाना द्वारा डकैती मामले में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार
दरभंगा जिला के सदर , केवटी थाना, मधुबनी जिला के रहिका थाना एवं नेपाल के डकैती गिरोह के सदस्य को पकडने एवं डकैती की घटना की रोकथाम के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में एस०डी०पी०ओ० सदर-1, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष टीम गठन किया गया था | जिस टीम के द्वारा टेक्निकल टीम के सहयोग से अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर छापामारी की जा रही थी।