दरभंगा: अहमदाबाद से दरभंगा के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि अगले आदेश तक बढ़ाई गई
यात्रियों की सुविधा हेतु दरभंगा से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं 09465/09466 अहमदाबाद- दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इस क्लोन स्पेशल ट्रेन के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा इसके परिचालन अवधि मे विस्तार अगले आदेश तक के लिए किया गया। यह जानकारी सोमवार की शाम 6 बजे समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा दी गई