खानपुर: खानपुर कस्बे में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खानपुर की टीम ने मोई कलां को हराया
खानपुर कस्बे में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन खानपुर की टीम ने मोई कलां को हरा दिया। जन चेतना मंडल संयोजक मनोज गुर्जर ने आज सोमवार को शाम 4:00 के लगभग बताया कि आज दूसरे दिन 16 टीम खेल चुकी है जिसमें दूसरे दिन खानपुर की टीम ने मोई कलां की टीम को पराजित कर दिया । विजेता टीम को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया ।