छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्राओं को अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
छात्राओं का आरोप है कि राजनीतिक विज्ञान विभाग में पदस्थ प्रोफेसर ज्योति प्रभात राणा ने आधी रात कई छात्राओं को वॉट्सऐप कॉल और मैसेज किए। आरोप है कि मैसेज में पैसे देकर मिलने जैसी आपत्तिजनक बातें कही गईं। छात्राओं ने शिकायत के साथ कथित वॉट्सऐप मैसेज और कॉल से जुड़े स्क्रीनशॉट भी अधिकारियों को सौंपे हैं।
मामला सामने आने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेन गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर जेपी राणा के इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई है। छात्रों ने इस्तीफे की प्रति सार्वजनिक करने की मांग की, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से उन्हें इस्तीफा पत्र दिखाया गया।
छात्रों के मुताबिक, उन्होंने पहले कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं, मामले में प्रोफेसर और कॉलेज प्रबंधन का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।
फिलहाल छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है। आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। #chhattisgsrhupdate #Bemetara #BemetaraNews #ChhattisgarhNews #CGNews #CollegeNews #StudentNews #Professor #CollegeProtest #StudentProtest #WhatsAppMessages #WomenSafety #StudentSafety #PoliceInvestigation #Administration #EducationNews #BreakingNews #LocalNews #Chhattisgarh #