पारस पोर्टल | विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक की। बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम सूर्य घर योजना एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी तथा पीएम सूर्य घर योजना के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने पाटन-गोढ़ीपुर-अमलेश्वर मार्ग पर खारून नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग की प्रगति की जानकारी दी।
समयबद्ध कार्य, बेहतर समन्वय और तेज विकास—दुर्ग की प्रगति को नई गति।
#पारस_पोर्टल #विकास_कार्य #एग्रीस्टैक #डिजिटल_क्रॉप_सर्वे #PM_SuryaGhar
2 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 30, 2026