सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल नगपुरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विधायक श्री ललित चंद्राकर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिनों, एमटी एवं हितग्राहियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका समर्पण, सेवाभाव एवं निरंतर परिश्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा स्वास्थ्य, सेवा एवं जनकल्याण के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री श्री गिरेश साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री ओमेश्वर यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #स्वास्थ्य_सेवा #जनकल्याण #SevaSankalpAbhiyan