सेवा संकल्प अभियान | आंगन मिलन से पोषण और स्वास्थ्य का संदेश 🌸
सेक्टर सिकोला, परियोजना जामगांव-एम के आंगनबाड़ी केंद्र, सिकोला पंचायत भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पौष्टिक थाली एवं व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से हरी सब्जियां, दालें, मौसमी फल सहित पोषक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़ एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में न्योता भोज का आयोजन भी हुआ। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं महिलाओं का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
स्वस्थ बच्चे, जागरूक परिवार और सशक्त समाज—यही सेवा संकल्प का उद्देश्य है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगन_मिलन #सेवा_मेरा_योगदान #पोषण_और_स्वास्थ्य #AanganMilanSewa