जनसुनवाई में कलेक्टर ने 150 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
---
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना एवं समस्याओं के हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में ग्राम रोरी चक्क निवासी दूजबाई आदिवासी द्वारा पति की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,ग्राम करख्या निवासी कृष्णगोपाल द्वारा खसरा की प्रतिलिपि दिलाये जाने,ग्राम दमदमा निवासी जयवर्धन द्वारा चिकित्सा क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने,अशोकनगर निवासी रचना शर्मा द्वारा गैस कनेक्शन दिलाये जाने,ग्राम मोहरी राय निवासी मंगूलाल अहिरवार द्वारा बी.पी.एल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम राजपुर निवासी विजय कुमार द्वारा सीमांकन करााये जाने,ग्राम हिमजा निवासी राजकुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करो जाने,ग्राम सडूमरा निवासी गुड्डीबाई द्वारा भूमि से कब्जा हटवाये जाने,ग्राम नाओनी निवासी नत्थू रजक द्वारा फौती नामांतरण कराये जाने,चंदेरी निवासी लीलाबाई कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम खिरिया महू निवसाी गुड्डी बाई द्वारा पट्टा अमल कराये जाने,रातीखेडा निवासी कोमलबाई अहिरवार द्वारा मृत्यु पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किये जाने के निर्देश दिए है।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर ,एसडीएम श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#JanSunwai