आपदा से पहले आपदा से निपटने की हो तैयारी-कलेक्टर
आपदा मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित
--
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आपदा के समय तुरंत प्रतिक्रिया हेतु आपदा मित्रों का प्रशिक्षण होमगार्ड विभाग द्वारा मंगलवार को शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि किसी भी आपदा से पहले आपदा से निपटने की तैयारी होनी चाहियें जिससे आपदा से निपटने हेतु समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सके। उन्होनें आपदा में सेवकों को आपदा के प्रति किए जाने वाले कार्यों के महत्व समझकर आपदा मित्र सेवकों में नए उत्साह का संचार किया।
उन्होंने मानवीय गुणों के आवश्यक कार्य,एक दूसरे की सहायता करने के बारे में बताया। उन्होंने अपने द्वारा मनुष्य और अन्य जीवो में भेद बताकर जीवन के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने इमरजेंसी में सुरक्षित आपदा के प्रति तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा के समय त्वरित रूप से मानवीय सहायता जन जन तक पहुंचाये जाने के लक्ष्य को सार्थक करने का आव्हान किया गया।
इस अवसर पर जिला होमगार्ड कामडेंट श्री राघवेन्द्र शर्मा,विधि महा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा राठौर सहित संबंधित उपस्थित थे।
#ashoknagar