विष्णुगढ़: हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बेनी पुल के पास लगा 'दुर्घटना संभावित क्षेत्र' का साइनबोर्ड
एक्सीडेंटल जोन बेनी पुल के पास लगा साइनबोर्ड, हादसों पर अंकुश लगाने की पहल। एनएच-522 स्थित एक्सीडेंटल जोन बेनी पुल के पास सोमवार को दुर्घटना संभावित क्षेत्र का साइनबोर्ड लगा दिया गया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए एनएच विभाग द्वारा यह पहल की गई है, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को पहले से सचेत किया जा सके।