पटियाली: दीपावली को लेकर गंजडुंडवारा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
पटियाली। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने निर्धारित स्थलों पर ही लाइसेंस के साथ पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए।