गाज़ियाबाद: जिले का होगा विस्तार, अब बनेगा 'ग्रेटर गाजियाबाद'
गाजियाबाद को "ग्रेटर गाजियाबाद" बनाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसके लिए अगले महीने से लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका में सर्वे शुरू हो सकता है। प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिका को नगर निगम में शामिल करने की घोषणा की थी।