गाज़ियाबाद: निवाड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में युवकों ने पार्किंग को लेकर किया विवाद, सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ
थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंगनहर के पास स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में कुछ युवकों ने पार्किंग को लेकर विवाद किया। पीड़िता शहजाद मलिक ने बताया कि वह परिवार और मेहमानों के साथ रिसेप्शन में मौजूद थे। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और पार्किंग को लेकर बहस करने लगे। गाड़ी हटाने के बाद भी नशे में धुत युवकों ने बदसलूकी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।