गाज़ियाबाद: खोड़ा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जल्द ही मिलेगा स्थायी पता, कार्य जल्द होगा पूरा
खोड़ा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जल्द ही अपने घर का स्थायी पता मिलेगा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। खोड़ा को ग्रेटर नोएडा की तरह 10 सेक्टरों में बांटा जाएगा। साथ ही 34 मोहल्लों और कई ब्लॉक भी बनाए गए हैं। इन सभी में नंबरिंग का काम तेजी से चल रहा है। यह कार्य कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा।