गाज़ियाबाद: खोड़ा क्षेत्र में पानी भरने को लेकर महिलाओं और बच्चों के बीच हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खोड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भीषण जल संकट गहराता जा रहा है। गर्मी के इस प्रचंड दौर में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि जैसे ही पानी का टैंकर इलाके में पहुंचता है, लोग उस पर टूट पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां पानी को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त झगड़ा हो गया। घटना की वीडियो वायरल हो रही है।