गाज़ियाबाद: जिले में कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी की गई तैयारियां, निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन का उपयोग होगा
कांवड़ यात्रा को सुगम और सफल बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पूर्ण तैयारी कर ली है। कांवड़ मार्ग पर खुली खाद्य और पेय पदार्थ वाली दुकानों, ठेला संचालकों को नेम प्लेट और रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। 25 ड्रोन और तीन हजार सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और 50 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे।