गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, जनपद देवरिया से था फरार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने 28 जून को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने चित्रावन सोसायटी के पास से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कमल उर्फ कमालुद्दीन को गिरफ्तार किया, आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है। इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। देवरिया पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।