मड़ावरा: रजौला में एक बाइक जलकर खाक हो गई, बाइक मालिक ने अपने चचेरे भाई पर शराब के नशे में आग लगाने का लगाया आरोप
मड़ावरा थाना क्षेत्र के रजौला गांव में एक बाइक जलकर खाक हो गई। बाइक मालिक ने अपने चचेरे भाई पर शराब के नशे में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, बीती रात उसके चचेरे भाई ने पेट्रोल डलवाने को कहा था। मना करने पर उसने गुस्से में बाइक में आग लगा दी। आग लगने के बाद बाइक कुछ ही देर में पूरी तरह जल गई।