Bihar news : विद्यालय तक रास्ता नहीं मिलने पर बच्चों का आक्रोश, सरकार और प्रशासन के खिलाफ निकाला प्रदर्शन मार्च। पश्चिम चंपारण जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा पकड़ी में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता, चारदीवारी और मुख्य द्वार की मांग को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया। बच्चों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन मार्च निकाला। छात्र-छात्राओं का कहना है कि विद्यालय परिसर तक जाने के लिए समुचित रास्ता नहीं है। गांव के कुछ लोगों द्वारा विद्यालय की भूमि और रास्ते की जमीन पर कथित रूप से जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है।
प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने बताया कि विद्यालय तक आने-जाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रास्ते और विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर जब संबंधित लोगों से बात की जाती है तो तरह-तरह की बातें कही जाती हैं। इससे परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन मार्च निकाला।बच्चों ने प्रशासन से विद्यालय परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, आने-जाने के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में चारदीवारी और मुख्य द्वार का निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना है कि चारदीवारी और गेट नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। ऐसे में शिक्षक और छात्र-छात्राएं भयमुक्त वातावरण में पठन-पाठन नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई।
इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद दास ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा पकड़ी की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। स्थापना के बाद विद्यालय का संचालन बगल के मध्य विद्यालय के भवन में किया जा रहा था। वर्ष 2025 में विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हुआ, जिसके बाद भवन विद्यालय प्रबंधन को चार्ज में मिल गया और तब से पठन-पाठन नए भवन में संचालित हो रहा है।#SchoolRoad #SchoolStudents #StudentProtest #SchoolBoundaryWall #SchoolMainGate #PipraPakri #WestChamparan #BiharNews #BiharEducation #StudentDemand #EducationNews #DistrictAdministration #SchoolDevelopment #GovernmentAttention #LocalNews #SchoolInfrastructure #StudentsMarch #ProtestMarch #BiharNewsUpdate #BreakingNews