20 जुलाई को शिक्षा क्रांति के समर्थन में जंतर-मंतर पर मार्च, मनीष सिसोदिया ने लोगों से जुड़ने की अपील
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रस्तावित शिक्षा क्रांति के समर्थन में होने वाले प्रोटेस्ट मार्च को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मार्च किसी एक व्यक्ति या संगठन के समर्थन में नहीं, बल्कि देश के बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप अपने बच्चों और देश का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं, तो 20 जुलाई को इस अभियान की आवाज़ बनें।
#ManishSisodia #EducationRevolution #JantarMantar #Delhi #Education #AAP #ProtestMarch #EducationForAll #India #NCRExpressNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 19, 2026