टीकमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
टीकमगढ़ जिले के उपरारा गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला का नाम मनीषा कुशवाहा बताया गया है। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला का प्रसव हुआ था इसके बाद महिला की हालत बिगड़ी। इसके बाद महिला की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। आज जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम हुआ।