टीकमगढ़: रामटोरिया गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
रामटोरिया गांव में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम किशोरी अहिरवार निवासी रामटोरिया गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बमनौरा गांव जाने के लिए रामटोरिया गांव में बस पर चढ़ा, इसी दौरान बस आगे बढ़ गई और व्यक्ति बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।