टीकमगढ़: सुधा सागर रोड पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ सुधा सागर रोड पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम घनश्याम अहिरवार निवासी हैदरपुर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से मामौन गांव से अपने गांव जा रहा था रास्ते में सुधा सागर रोड पर एक व्यक्ति चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।