टीकमगढ़: गणेशपुरम कॉलोनी में बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ की गणेशपुरम कॉलोनी में शनिवार को एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम अथर्व दीक्षित बताया गया है। परीजन ने बताया कि बालक अपने घर में था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव जिला अस्पताल लाए पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।