टीकमगढ़: लखौरा रोड पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के लखौरा रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम रामकिशोर अहिरवार निवासी नयाखेरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक से नयाखेरा से आहार गांव जा रहा था रास्ते में लखौरा रोड पर क्रॉसिंग करते समय एक बाइक चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।