हरिद्वार: खड़खड़ी में रसोई गैस डिलीवरी मैन की ड्रेस पहन के घूम रहे चोरों का आतंक, रसोई गैस सिलेंडर कर रहे चोरी, CCTV में कैद
खड़खड़ी क्षेत्र में रसोई गैस डिलीवरी मैन की नीली ड्रेस पहन कर रसोई गैस चोरी करने वालों का आतंक है। पिछले एक हफ्ते में चौथी बार शुक्रवार को कुंज गली में हुआ, जब घर से बाहर गई महिला की अनुपस्थिति में घर के किचन में लगा गैस सिलेंडर चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि लोगों को धोखा देने के लिए चोर रसोई गैस डिलीवरी मैन की नीली ड्रेस पहनते हैं।