हरिद्वार: जटवाड़ा पुल के पास झगड़ रहे युवक को ज्वालापुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत किया गिरफ्तार
भारतीय न्याय संहिता की शांति भंग की धाराओं के तहत ज्वालापुर पुलिस ने जटवाड़ा पुल के पास झगड़ रहे और मारपीट को उतारू एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल दिल्ली का रहने वाला है और यहां आर्य नगर चौक के पास नंद नगरी में किराए पर रहता था। भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 126,135 और 170 के तहत आरोपी पर कार्रवाई की गई है।