हरिद्वार: शांतिकुंज फ्लाईओवर से आगे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शांतिकुंज फ्लाईओवर से आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर एक गुलदार की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दे कि आज शाम करीब 7 बजे गुलदार NH क्रॉस कर रहा था। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गुलदार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजाजी और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया।