हरिद्वार: कार से तस्करी करने वाला आरोपी युवक 1.235 ग्राम चरस के साथ ज्वालापुर पुलिस के चढ़ा हत्थे, दशहरा मैदान के पास की घटना
ज्वालापुर पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दशहरा मैदान के पास नहर पटरी से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है की यूपी के नजीबाबाद का रहने वाला मोहम्मद आमिर चरस की तस्करी अपनी कार से करता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 1.235 किलो चरस के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। आरोपी पर NDPS एक्ट में केस दर्ज हुआ।