हरिद्वार: कनखल स्थित सन्यास मार्ग पर भारती विद्यालय के छात्रावास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
कनखल स्थित सन्यास मार्ग पर शुक्रवार शाम भारती विद्यालय के छात्रावास में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि छात्रावास खाली था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। इस दौरान छात्रावास में रखें समान और बिस्तर जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।