हरिद्वार: सिविल सेवा परीक्षा को लेकर सीसीआर भवन में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने ली बैठक, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश
14 जुलाई को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा को लेकर आज हरिद्वार के डीएम ने CCR भवन में अधिकारियों की बैठक ली और नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि आगामी 14 जुलाई को पूरे हरिद्वार जनपद में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा के लिए हरिद्वार जनपद में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 46672 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।