मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी ने हर फरियादी की सुनी पुकार, पुलिस कार्यालय में गूंजा इंसाफ का स्वर
जनता की आवाज़ को पूरी गंभीरता से सुनने और न्याय की उम्मीद को ज़मीन पर उतारने के मकसद से कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को समय 12 बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। सुबह से ही कार्यालय परिसर में विभिन्न गांवों और कस्बों से आए फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो अपने अपने मुद्दों के समाधान की आस में पहुंचे थे।