मंझनपुर: कौशाम्बी प्रशासन हाई कोर्ट का स्टे आर्डर नहीं मान रहा, बबुरा के पट्टा धारक ने तहसील प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
कौशाम्बी जिला प्रशासन पर एक पट्टा धारक ने हाई कोर्ट का स्टे आर्डर न मानने व जबरन बुलडोजर कार्यवाही करने का गंभीर आरोप लगाया है। तहसील प्रशासन की मनमानी से नाराज़ ग्रामीण परिवार सहित मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। पूरे मामले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने जांच कराने की बात कही है। पूरा मामला मंझनपुर नगर पालिका के बबुरा का है।