मंझनपुर: मंझनपुर के आइडियल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर, भेजा गया जिला अस्पताल
करारी कस्बा के रहने वाले कल्लू की पत्नी के बच्चेदानी का ऑपरेशन मंझनपुर के आइडियल अस्पताल में बृहस्पतिवार को हुआ था।ऑपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर होती चली गई। बुधवार को उसकी हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए परिजन सूचना देने थाना करारी पहुंचे तो पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल एंबुलेंस द्वारा भिजवा दिया है।पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई।