मंझनपुर: कौशाम्बी में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, बिना फिटनेस स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर नजर, मंझनपुर में हुई बैठक
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में बुधवार को समय करीब 3 बजे अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कठोर निर्देश दिए गए।